फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैक्सीन किल्लत से स्लॉट बुकिंग को पोर्टल पर मारामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीन की किल्लत से स्लॉट बुकिंग पर बढ़ी मारामारी
विज्ञापन

- दिनभर में पांच से दस मिनट के लिए ही खुल रही साइट
- 800 से एक हजार स्लॉट ही हो पा रहे हैं बुक, युवा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते पोर्टल पर इन दिनों स्लॉट बुकिंग के लिए मारामारी मची हुई है। दिनभर में पांच से दस मिनट के लिए ही साइट खुल रही है। जिसमें एक हजार युवा ही स्लॉट बुक कर पा रहे हैं। हालांकि देहात अंचल में क्लस्टर एक्टिविटी के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन ही लोगों को टीके लग रहे हैं।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जुलाई महीने में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन वैक्सीन की किल्लत के चलते यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। हाल यह है कि न तो गांवों क्लस्टर एक्टिविटी चल पा रही है और न ही शहरी क्षेत्र के बूथों पर भी पूरी क्षमता से टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

देहात अंचल में होने वाली क्लस्टर एक्टिविटी के दौरान रजिस्ट्रेशन आदि की जरूरत नहीं रहती। लेकिन शहरी क्षेत्र के बूथों पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कराना अनिवार्य है। 18 से 44 साल के युवा दिनभर स्लॉट खुलने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन वैक्सीन किल्लत के चलते दिनभर में पांच से दस मिनट के लिए ही स्लॉट खुल पाते हैं। इस दौरान लगभग एक हजार स्लॉट ही बुक हो पाते हैं, जिसके बाद साइट बंद कर दी जाती है।
सोमवार को 4200 ने लगवाया टीका
सोमवार को जिले में बने विभिन्न बूथों पर 4200 लोगों ने टीके लगवाए। इसमें शहरी क्षेत्र के बूथों पर 1200 व देहात अंचल में 3000 लोगों को टीके लगाए गए। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
आज 13 गांवों में लगेंगे टीके
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 गांवों में क्लस्टर एक्टिविटी चलाई जाएगी। इस दौरान गांव सारिकपुर, खिरिया, भगवानपुर, बुकलाना, धनपुरा, फरीदपुर, भोवापुर, नवादा, धनौरा, जरौठी, श्यामपुर, मलकपुर, ददायरा गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।
कोठीगेट अस्पताल पर लगे कैमरे-
कोठीगेट स्थित महिला अस्पताल पर बूथ बनाया गया है। जहां टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाने व सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

----
जारी रहेगी क्लस्टर एक्टिविटी
मंगलवार को देहात अंचल में क्लस्टर एक्टिविटी जारी रहेगी, साथ ही शहरी क्षेत्र के बूथों पर भी पहले की तरह ही टीकाकरण होगा। लोग परेशान न हों, बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य करा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed