फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घटिया मोबिल ऑयल पैक करने का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
घटिया मोबिल ऑयल पैक करने का भंडाफोड़
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला शक्ति नगर कृष्णापीर गली स्थित मकान में एक व्यक्ति द्वारा घटिया मोबिल ऑयल को ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। मकान से पुलिस ने छापे के बाद 67 लीटर घटिया मोबिल ऑयल के अलावा ब्रांडेड डिब्बे और रेपर बरामद किए हैं। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में लिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित एक मकान में नकली मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा है। नकली मोबिल ऑयल को बाजार से कम दामों पर खरीदकर उसे ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर रेपर सहित बाजार में ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मकान पर छापा मारा। मकान से काफी संख्या में निर्मित मोबिल ऑयल, ब्रांडेड कंपनी के रेपर, डिब्बे व स्टीकर व अन्य प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए थे। यहां से पुलिस ने मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह इस मकान में किराए पर रहता है। घटिया मोबिल ऑयल को ब्रांडेड कंपनी की आड़ में बाजार में छोटे दुकानदारों और कार व बाइक के मैकेनिकों को सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने मुकेश गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके पास से 67 लीटर खुला मोबिल ऑयल और उपकरण आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले मे यदि कोई और भी संलिप्त है तो उसकी भी जांच की जा रही है।
100 रुपये के मोबिल ऑयल से कमाते थे 350 रुपये
आरोपी पिछले काफी दिनों से इस कार्य को कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी बाजार से मात्र 80 से 100 रुपये में घटिया मोबिल ऑयल खरीदता था और इन्हें ब्रांडेड डिब्बों में सील पैक कर बेच देता था। ऐसे में एक लीटर के डिब्बे पर करीब ढाई सौ रुपये बचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed