फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिकारियों ने तीन महीने का मांगा समय, भाकियू का धरना समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिकारियों ने तीन महीने का मांगा समय, भाकियू का धरना समाप्त
विज्ञापन

हापुड़। गांव ददायरा में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर बनी सर्विस रोड बनवाने के लिए चार गांवों के किसान बृहस्पतिवार को ने ददायरा फाटक के पास धरने पर बैठे हुए थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एनएचएआई के पीडी ने समस्या का समाधान करने के लिए तीन महीने का समय मांगा। जिसपर सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले हाईवे 334 पर गांव ददायरा के पास सर्विस रोड है। इस रोड से होकर ददायरा, श्यामपुर, जरौठी, मकलपुर सहित कई गांवों को रास्ता जाता है। लेकिन एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड पर मिट्टी पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया। जिसके कारण सर्विस रोड बारिश में कटनी शुरू हो गई है। इसे लेकर भाकियू राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ददायरा फाटक के पास सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल आर्य ने बताया कि इस सर्विस रोड से बड़ी संख्या में ग्रामीणों का खेतों और हाईवे की ओर जाना होता है। लेकिन बार-बार मांग के बावजूद एनएचएआई इसे पक्का नहीं कर रहा है। धरने में चार गांव ददायरा, मलकपुर, जरौठी, श्यामपुर के ग्रामीणों ने भाग लिया। सूचना पर एनएचएआई के पीडी दिनेश चतुर्वेदी और एसडीएम सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि इस सर्विस रोड का 38 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था, जो पास नहीं हुआ। अब 27 करोड़ का रिवाइज बजट बनाकर भेजा गया है, जिसे जल्द ही पास करा लिया जाएगा। ऐसे में उन्हें सर्विस रोड के निर्माण के लिए तीन माह का समय दिया जाए। किसानों ने अधिकारियों की मांगों को मानते हुए धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान रामपाल सिंह, टेनपाल, यशवीर सिंह, एकलव्य सहारा, सुरेंद्र चौहान, बादल, हरेंद्र, लल्लू प्रधान, हरेंद्र कौसर, भगतराम, धर्मवीर अमीन, अमित प्रधान, हरेंद्र सिंह, सुदेश, महेश पाल, ऋषिपाल, प्रदीप, हरवीर, भगतराम सिंह, अनिल त्यागी, महावीर प्रधान, रविन्द्र प्रधान, राजेंद्र, रविंद्र, बॉबी, हाकम सिंह, बिजेंद्र, राय सिंह, सुभाष शर्मा, बबलू, रत्न सिंह, सुनील, सुखबीर, छोटू, बलराम, विनोद प्रधान, उदयवीर मुखिया मौजूद रहे।

जल्द बनेगी सर्विस रोड
सर्विस रोड निर्माण के लिए किसानों से एनएचएआई के पीडी ने तीन माह का समय मांगा है। जिसके आश्वासन पर किसान राजी हो गए और धरना समाप्त कर दिया गया। -सत्यप्रकाश, एसडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed