{"_id":"60edd9b28ebc3ec30a398ea6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2222079147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना कर्मी बता ठगे 1.7 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना कर्मी बता ठगे 1.7 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना कर्मी बता ठगे 1.7 लाख रुपये
हापुड़। फेसबुक पर घरेलू सामान की बिक्री के संबंध में फोटो अपलोड कर एक ठग ने नगर निवासी युवक से एक लाख सात हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। रुपये जाने के बाद उसे ठगी का शिकार होने का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी चंदन त्यागी ने बताया कि 11 जुलाई को उसने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। पोस्ट पर किसी ने घरेलू सामान की बिक्री के संबंध में डिटेल डाली हुई थी और साथ में मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था। सामान खरीदने की इच्छा से उसने उक्त व्यक्ति से बात की। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम अवधेश कुमार और खुद को भारतीय वायुसेना में कर्मचारी बताया। उसने बताया कि वर्तमान में वह गाजियाबाद में तैनात है और हाल ही में उसका तबादला केरल हो गया है। इस कारण वह अपने घर का सामान बेचना चाहता है। बात होने पर उसने सामान के फोटो उसके मोबाइल पर भी भेजे।
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने उसे झांसे में ले लिया और 45 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाएं और ट्रांसपोर्ट के नाम पर उसने 62 हजार रुपये और खाते में डलवाए। कुल मिलाकर एक लाख सात हजार रुपये उसने अपने खाते में डलवा लिए और इसके बाद उसने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। इस कार्य में एक अन्य व्यक्ति जिसने अपना नाम जयकिशन बताया था ने भी सहयोग किया था।
विज्ञापन
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।