{"_id":"60e9e3df8ebc3e9e65216f58","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd222024545","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चले लाठी-डंडे, पथराव में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में चले लाठी-डंडे, पथराव में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में चले लाठी-डंडे, पथराव में तीन लोग घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और इसके बाद पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला कोटला मेवातियान में इरफान व नौशाद पक्ष के लोगों के बीच पिछले काफी दिनों से रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आए गए और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने एक पक्ष के इरफान, इमरान व दूसरे पक्ष के नौशाद और बब्लू को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के इरफान, इमरान, बब्लू, नौशाद, प्रिंस, वसीम और फारूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।