फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आवास-विकास में पाइपलाइन लीक होने से आ रहा गंदा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आवास-विकास में पाइपलाइन लीक होने से आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन

हापुड़। शहर के मोहल्ला आवास-विकास संजय विहार में पाइप लाइन में लीकेज होने से घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। इस कारण लोगों को बदबूदार पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। यहां कई लोगों के यहां साबुन के झाग जैसा पानी नलों में आ रहा है। जिससे लोगों में रोष है।
आवास-विकास संजय विहार बी ब्लॉक में ओवरहैड टैंकों के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई है। पाइपलाइनों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए पाइपलाइनों का जाल बिछाया गया है, लेकिन यहां आशंका है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइनों से गंदा और बदबूदार पानी घरों में नल के माध्यम से पहुंच रहा है। यहां कई घरों में साबुन के झाग जैसा पानी आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष है। वहीं, विभागीय अफसर बदबूदार और झाग जैसा पानी की आपूर्ति होने से पूरी तरह अनभिज्ञ बने हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से झाग जैसा पीले रंग का गंदा पानी नल से आ रहा है। इस पानी से बदबू भी आ रही है। इतने गंदे पानी को पिया भी नहीं जा रहा है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -स्थानीय निवासी अशोक शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। गंदा पानी पीने को लोग मजबूर हैं। इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी हैं। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। -गुरमीत कौर।
पानी की पाइपलाइन लीकेज होने की आशंका है। जिसके कारण नाले का गंदा पानी इसमें मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।-शेखर त्यागी।
पाइपलाइनों के लीकेज सुधारने में लापरवाही बरती जा रही है। कई पाइप नालियों में से होकर निकले हैं, जब पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है तो यही गंदा पानी नलों से होकर घरों में पहुंच जाता है।-क्रीति नागर।

मोहल्ला आवास-विकास में गंदे पानी की आपूर्ति होने की कोई शिकायत यदि आई है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा। टीम को मौके पर पहुंचकर लीकेज ढुंढवाकर उसे दुरुस्त किया जाएगा।- सत्यप्रकाश, एसडीएम हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed