फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

परीक्षा समाप्त होने के चार घंटे बाद भी सील नहीं की कॉपियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
परीक्षा समाप्त होने के चार घंटे बाद भी सील नहीं की कॉपियां
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा समाप्त होने के चार घंटे बाद तक कॉपी सील नहीं की गई। रात 10 बजे तक स्टाफ भी रिकॉर्ड रूम में रुका रहा। शहर में कॉपी गुम होने की अफवाह उड़ी तो प्रबंध तंत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रबंध समिति के सचिव कॉलेज पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर रात में ही एसडीएम ने छापा मारा। प्राचार्या ने परीक्षा के नियमों में बदलाव के कारण कॉपी के बंडल बनाने में देरी होने का हवाला दिया।
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाओं के लिए दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज को 11 कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया है। शुक्रवार शाम साढ़े तीन से पांच बजे तक की पाली में बीए राजनीतिक शास्त्र विषय कोड 338, 339 और 540 की परीक्षाएं आयोजित हुईं। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने पर छात्र अपने घरों को लौट गए। लेकिन स्टाफ रिकॉर्ड रूम में ही रुका रहा। रात में 9 बजे के बाद भी जब कॉलेज खुला रहा तो शहर में परीक्षाकॉपी गुम होने और कॉपियों में फेरबदल की अफवाह फैलने लगी। आनन फानन में प्रबंध समिति के सचिव सुरेश चंद संपादक भी कॉलेज पहुंच गए, उन्होंने इतनी रात तक कॉलेज खुलने का कारण जानना चाहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा तो रात में करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम सत्यप्रकाश कॉलेज भी पहुंच गए। लेकिन तब तक स्टाफ निकल चुका था। गार्ड से पूछताछ कर वह लौट आए। शनिवार को एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ वैभव पांडेय, डीआईओएस निशा अस्थाना ने कॉलेज जाकर मामले की जानकारी की। जिसमें प्राचार्या द्वारा अपना पक्ष रखा गया। एसडीएम ने लिखित में इसका जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपी के फेरबदल की रही चर्चा
एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राजनीतिक शास्त्र की तीन विषय कोड की परीक्षा हुई थी। शुक्रवार रात 11 बजे तक कॉलेज के खुले होने पर कॉपी में फेरबदल की चर्चा फैलने लगी। वहीं, सहायक केंद्र अधीक्षक पर्याप्त संख्या में न होने से भी अव्यवस्था फैलने की बात कही जा रही थी।
परीक्षा के नियमों में बदलाव से हुई देरी
सीसीएसयू द्वारा इस बार परीक्षा के नियमों में बदलाव किया गया है। छात्रों को किसी भी कोड का पेपर चुनने की आजादी दी गई है। इसके साथ ही बाहर के केंद्रों से भी यहां कॉपियां आती हैं। समस्त कॉपियों के बंडल बनाने में देरी हुई थी। जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। - डॉ रेनू बाला, प्राचार्या, एसएसवी पीजी कॉलेज।

कॉपी में फेरबदल की मिली थी सूचना
एसएसवी पीजी कॉलेज में देर रात तक स्टाफ के रुकने और कॉपियों में फेरबदल की सूचना मिली थी। इस पर रात में ही छापा मारा गया। लेकिन स्टाफ जा चुका था, शनिवार को प्राचार्या से इस संबंध में लिखित में जवाब मांगा है। --सत्यप्रकाश, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed