फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने पर गांवों में नहीं हो पाया टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने पर गांवों में नहीं हो पाया टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया। जिसके चलते गांवों में टीकाकरण नहीं हो सका। शहरी क्षेत्र में बने 10 बूथों पर भी सिर्फ 1186 को ही टीके लग सके। सैकड़ों लोगों को मायूस ही लौटना पड़ा। वहीं रविवार को भी टीकाकरण बंद रहेगा।
वैक्सीन का स्टॉक मिलने के बाद ही अभियान शुरू होगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। शनिवार को जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। लेकिन लोग सुबह आठ बजे से ही बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि हड़ताल के कारण दो घंटे बाद टीकाकरण शुरू हो पाया। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद दो घंटे बाद ही टीके लगने बंद हो गए। शनिवार को सिर्फ 1186 लोगों को ही टीके लग सके। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को बूथों से बिना टीकाकरण के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को गांवों में कलस्टर एक्टिविटी शुरू होनी थी। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते यह शुरू नहीं हो सकी।
कोवैक्सीन की सिर्फ 268 डोज लगी-
कोवैक्सीन से पांच बूथों पर 500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते सिर्फ 268 डोज ही लगाए जा सके। जबकि कोविशील्ड से 600 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 918 को टीके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर लगे टीके
जिला अस्पताल 102
सीएचसी हापुड़ 123
सीएचसी सिखैड़ा 56
बीएसए कार्यालय 55
नगर पालिका 80
हापुड़ पीपीसी 137
सीओ कार्यालय 55
सीएचसी गढ़ 104
धौलाना सीएचसी 49
एएनएमटीसी पिलखुवा 157
आज नहीं लगेंगे टीके
कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने के कारण शनिवार को गांवों में टीकाकरण नहीं कराया जा सका है। डिमांड भेजी गई है, रविवार को टीके नहीं लगाए जाएंगे। वैक्सीन आने पर सोमवार से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed