फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भीषण गर्मी में टीका लगवाने के लिए दो घंटे किया इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भीषण गर्मी में टीका लगवाने के लिए दो घंटे किया इंतजार
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी के बावजूद टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ इस कदर केद्रों पर उमड़ी कि केंद्रों पर लोगों की लाइनें लग गई। लोगों को दो घंटे तक टीके के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर में भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जल्दी टीका लगवाने के चक्कर में गढ़ रोड सीएचसी पर हंगामा भी हो गया। हालांकि चिकित्सकों और कुछ लोगों द्वारा समझाने पर मामला शांत हो गया। पिछले कुछ दिनों में डोज की किल्लत का असर भी टीकाकरण केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अधिक भीड़ होने के कारण हो रही परेशानी
टीकाकरण केंद्रों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ पहुंचने के कारण इस प्रकार की दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। भीड़ को व्यवस्थित रूप से टीके लगाए जाने के लिए सभी केंद्रों को निर्देशित किया जा रहा है। डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ, हापुड़।
विज्ञापन

एक घंटे तक करना पड़ा इंतजार
टीके की पहली डोज के लिए वे अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां व्यवस्थाएं ध्वस्त मिली और उन्हें टीका लगवाने के लिए एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस प्रकार की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।-डोली, रघुवीर गंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाएं दुरुस्त करें विभाग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के अभियान में तेजी आई है, ऐसे में विभाग को व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करनी चाहिए। कहां कोवैक्सीन लगनी है और कहां कोविशील्ड इसकी जानकारी काफी मशक्कत के बाद मिली।-रुचि जैन, माता मोहल्ला।
गर्मी में नहीं है विभाग की कोई व्यवस्था
गर्मी में टीका लगवाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। टीका लगने के स्थान पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। यहां लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिससे देरी होती है।-सुभाष, निवासी सुभाष नगर।

टीकाकरण की व्यवस्था करें ठीक
सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण अभियान है। एक तरफ तो अपना डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, दूसरी ओर लोगों को धूप में घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।-कामया चावला, राजेंद्र नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed