फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पांच दिन में 70 फीसदी घटा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पांच दिन में 70 फीसदी घटा टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण पांच दिनों में टीकाकरण 70 फीसदी तक घट गया है। 29 जून के बाद से अब तक सिर्फ 9704 लोगों को ही टीका लगा है, जबकि पिछले सप्ताह पांच दिनों में 31657 लोगों को टीके लगे थे। विभाग ने जुलाई महीने में जिले की 60 फीसदी आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया था, जिसे पाने के लिए रोजाना 15 हजार से अधिक को टीका लगाना आवश्यक होगा।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू किया गया था। पहले चरण में हेल्थलाइन वर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोग और चौथे चरण में 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 साल से अधिक उम्र के समस्त लोग और अब 18 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण में शामिल किया गया है। एक जून से टीकाकरण की रफ्तार तेज की गई थी। एक दिन में 6 से सात हजार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। लेकिन बीते सप्ताह से जिले में वैक्सीन संकट बना हुआ है, जिसके चलते टीकाकरण की गति पहले से 70 फीसदी घट गई है। एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग को मेगा अभियान चलाना था, जिसमें 60 फीसदी आबादी को टीके लगाए जाने थे। लेकिन वैक्सीन किल्लत के चलते यह अभियान परवान नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

दो मिनट में बुक हो रहा स्लॉट
वैक्सीन की किल्लत के चलते स्लॉट बुकिंग में युवाओं को परेशानी हो रही है। महज दो मिनट में पूरे दिन का स्लॉट बुक हो जाता है। इस वजह से युवाओं को कई दिनों तक टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की पिछले दस दिनों की स्थिति
तिथि टीकाकरण तिथि टीकाकरण
3 जुलाई 3050 28 जून 6095
2 जुलाई 2307 26 जून 6458
1 जुलाई 1906 25 जून 7764
30 जून 804 24 जून 5490
29 जून 1637 23 जून 5850
कुल 9705 कुल 31657
जिले में टीकाकरण की कुल स्थिति
कुल टीकाकरण---242979
महिला---------105811
पुरुष----------137168
वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की रफ्तार कुछ कम हुई है। जल्द ही प्रचुर मात्रा में वैक्सीन आ जाएगी, जिसके बाद तेजी से अभियान शुरू होगा। शासन में डिमांड भेजी जा चुकी है। -डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed