फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल की महंगाई के विरोध में मंगलवार को सड़क पर उतरे। ट्रांसपोर्टरों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में डीजल और पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्ट का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बात सिर्फ डीजल तक ही सीमित नहीं है। ई-वे बिल को लेकर भी दिक्कत आ रही है। इसी के विरोध में सोमवार को ट्रांसपोर्ट होगा गुस्सा फूट पड़ा। ट्रांसपोर्टरों ने काली पट्टी बांध बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीनता बरत रही है। जब से कोरोना ने देश में दस्तक दी है, तभी से उनका काम बेपटरी हो चुका है। ऐसी स्थिति में राहत देने के स्थान पर उनकी राह को और मुश्किल किया जा रहा है। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे माल ढुलाई का काम उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इनका कहना है कि बैंकों द्वारा लगातार किश्तों की वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गाड़ियां चल नहीं रही हैं, ऐसे में किस्त भरना मुश्किल हो गया है। इस मामले में राहत देने के लिए बार-बार मांग की जा रही है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की गई है कि उनकी सभी समस्याओं का त्वरित प्रभाव से निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई, आक्सीजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट ने लाइफलाइन की तरह से काम किया है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन मंत्री मुकेश, कोषाध्यक्ष संदीप, प्रधान अनिल अग्रवाल, अमरजीत सिंह तिवारी, अखिलेश अग्रवाल, ओम प्रकाश, शरद, पवन बंसल, शंकर समेत कई ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed