फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

झूठे निकले अफसरों के वादे, फिर से धरने पर आदर्शनगर के लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hapur news
झूठे निकले अफसरों के वादे, फिर से धरने पर आदर्शनगर के लोग
विज्ञापन

हापुड़। आदर्श नगर कॉलोनी का मामला फिर सामने आया है। सड़क व नालियों का निर्माण करानेे के लिए स्थानीय लोग सोमवार को फिर से धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो वह अपने घरों की चाबियां डीएम को सौंपेंगे। स्थानीय लोगों ने मामला ठंडा बस्ते में पड़ने की आशंका जताई है।
जून के शुरुआत में मोदीनगर रोड स्थित वार्ड के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी के लोगों ने सड़क, नाली व पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने को लेकर घरों के बाहर घर बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए थे। नगर पालिका परिषद हापुड़ के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद एसडीएम व ईओ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने गलियों की नपाई कराने के बाद करीब 1.25 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं होने को लेकर स्थानीय लोग नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर स्थानीय लोग सोमवार को फिर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि जल्द काम शुरू कराया जाए। अन्यथा धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगले सोमवार तक काम शुरू नहीं होने पर अपने घरों पर ताला लगाकर डीएम को अपने घरों की चाबियां सौंपेंगे। सड़क व नालियों का निर्माण नहीं होने को लेकर नाराजगी भी जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनाव से पहले काम होने की अफवाह
आदर्शनगर कॉलोनी के लोगों को डर है कि नगर पालिका अफसर व जनप्रतिनिधी फिलहाल काम कराने के पक्ष में नहीं हैं। लोगों में चर्चा है कि चुनाव के आसपास ही विकास कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। अगर काम होने में समय लगता है तो लोगों की परेशानी बढ़ी रहेगी। उनको बरसात के दिनों में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

---
नहीं बनी पक्की सड़क
आदर्शनगर कॉलोनी की एक से छह गलियों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गलियों में पक्की सड़क अभाव के अलावा नालियां भी नहीं बन पाई हैं। स्थानीय लोग घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक स्थान पर स्टोर करते हैं। फिर उसके समय-समय पर स्वयं ही साफ करते हैं।
नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed