फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीसरे दिन भी जिले में नहीं मिला कोरोना का मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीसरे दिन भी जिले में नहीं मिला कोरोना का मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। चार मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 12 ही रह गई है। तीन दिन से मौत का आंकड़ा भी स्थिर है, जिससे अफसरों ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 1840 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन किट से 992, आरटीपीसीआर से 848 लोगों की जांच हुई। इनमें कोई मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। तीन दिन से लगातार नया मरीज नहीं मिलने से अफसरों ने राहत की सांस ली है। मौत का ग्राफ भी अब 213 पर आकर स्थिर हो गया है। रविवार को चार मरीज स्वस्थ घोषित कर दिए गए। इसके बाद एक्टिव मरीज अब घटकर 12 ही रह गए हैं। रिकवरी रेट 98.16 फीसदी चल रहा है, जबकि मृत्यु दर 1.73 फीसदी है।
विज्ञापन

-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----588665
कुल मरीज---12279
स्वस्थ मरीज--12054
एक्टिव मरीज--12
मौत-------113
--
जिले में तीसरे दिन भी कोई कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। जांच लगातार कराई जा रही है, लक्षण आने पर जांच अवश्य कराएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed