फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक दिन में 6600 लोगों ने कराया टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक दिन में 6600 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना टीकाकरण पायलट प्रोजेक्ट के पहले दिन हापुड़ ब्लॉक के 9 गांवों में 6600 लोगों को टीके लगाए गए। विभाग की 62 टीमों ने कैंप लगाकर टीकाकरण किया। मुस्लिम आबादी वाले गांवों में लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। पहले दिन चयनित 17554 लोगों में टीका लगवाने वाले अधिकांश युवा रहे। जबकि इनमें 45 साल से ऊपर के 9 हजार लोग पहले ही टीका लगवा चुके हैं।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण जरूरी है, जनवरी महीने से जिले में टीकाकरण शुरू हुआ था। अब शासन द्वारा एक जुलाई से युद्धस्तर पर टीकाकरण को शुरू किया जाना है। ट्रायल के तौर पर सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें शहर, गांवों में दो दो कलस्टर बनाए गए हैं। 21 व 22 जून को 21 गांवों में व 23,24 जून को शहरी क्षेत्र के आठ वार्डों में टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन

पहले दिन हापुड़ के 9 ब्लॉकों में 17554 लोगों के टीकाकरण को विभाग की 62 टीमें फील्ड में उतरी। गांवों में जगह जगह बूथ लगाकर लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए, जिसके बाद वहीं पर उन्हें टीके लगाए गए। 6600 लोगों ने पहले दिन टीकाकरण कराया, जिसमें अधिकांश युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चयनित लोगों में करीब 9 हजार 45 से अधिक उम्र वाले लोग हैं, जिनका टीकाकरण हो चुका है। कुल मिलाकर पहले दिन का अभियान सफल रहा। मंगलवार को भी शेष गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।

-जिले में टीकाकरण की स्थिति-
टीके की पहली डोज---161272
टीके की दूसरी डोज----29652
18 साल से ऊपर का टीकाकरण--28752
टीकाकरण कराने वाले पुरुष------86582
टीकाकरण कराने वाली महिलाएं---74690
पायलट प्रोजेक्ट के पहले दिन 6600 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 24 जून तक यह अभियान जारी रहेगा, मंगलवार को भी गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ संजीव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed