{"_id":"60cf84b88ebc3e2cd3004729","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd220818989","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ : आज से चार दिन में 65 हजार को लगेगा भरोसा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ : आज से चार दिन में 65 हजार को लगेगा भरोसा का टीका
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ : आज से चार दिन में 65 हजार को लगेगा भरोसा का टीका
हापुड़। जिले में 18 से ऊपर के 65 हजार लोगों को टीका लगाने के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा। पहले चरण में सोमवार एवं मंगलवार को 21 गांवों में केंद्र पर ही तत्काल पंजीकरण कर लोगों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर के आठ वार्डों में टीके लगेंगे।
कोरोना की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाना है। इसकी तैयारी परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 21 से 24 जून तक दो चरणों में पायलट प्रोजेक्ट चलाने का निर्णय लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस चार दिन के विशेष अभियान में 98 टीमें लगाई गई हैं।
मंदिर, मस्जिद से एलान: जरूर लगवाएं टीका
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित 21 गांव और आठ वार्डों में मोबाइल वैन द्वारा तीन दिन से जागरूकता कार्यक्रम चलवाए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर, मस्जिदों से एलाउंसमेंट करा, लोगों से टीकाकरण की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
जरूर लगवाएं टीका
जिले के 21 गांव और शहर के 8 वार्डों में सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इसमें करीब 65 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना है। टीमें गठित हो गई है, सुबह आठ बजे से यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। लोग टीकाकरण करा कर, अपना सहयोग दें। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
चार दिन में ऐसे होगा कवरेज
गांव क्लस्टर आबादी टीकाकरण का लक्ष्य टीमें
21 गांव 2 40,000 35108 62
08 वार्ड 2 40,000 29956 36
शहर के इन वार्डों में लगेंगे टीके
पीपीसी कोठीगेट के अंतर्गत आने वाले हापुड़ शहर के आठ वार्डों में 3, 4, 7, 11, 14, 32, 35, 37 को शामिल किया गया है। जबकि गांवों में मोडीकला, अब्दुल्लापुर मोड़ी, ह्दयपुर, मुर्शदपुर, हिमांयुपुर, सांवी, महमूदपुर, घुंघराला, सलाई आदि शामिल हैं।
जिले में अब तक वैक्सीनेशन
टीके का पहला डोज 158095
टीके का दूसरा डोज 28073
18 साल से ऊपर का टीकाकरण 24235
पुरुष 88940
महिलाएं 68720