फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले का हर 47 वां व्यक्ति हुआ कोरोना पॉजिटिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
hapur news
जिले का हर 47 वां व्यक्ति हुआ कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी में जिले का हर 47वां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल 2020 से 20 जून 2021 तक 5.73 लाख लोगों की जांच की है। इनमें से 12238 लोग संक्रमित मिले, जबकि 220 की मौत हो गई। हालांकि अब संक्रमण कमजोर पड़ गया है और रोजाना दो से तीन मरीज ही मिल रहे हैं।
जिले में कोरोना का पहला मरीज दो अप्रैल 2020 को सामने आया था। जिसके बाद लगातार मरीज मिलते रहे। अक्तूबर 2020 के बाद संक्रमण कमजोर पड़ा।अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आ गई। दूसरी लहर में आठ हजार नए मरीज सामने आए। जिले में कोरोना के प्रसार की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए शासन के आदेश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीरो सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान के तहत तीन दिन में 720 लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं। रक्त के नमूनों से एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मई में ही 4940 मरीज, 113 की मौत
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में ही 4940 नए मरीज मिले और 113 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इलाज के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए थे।
खतरा अभी टला नहीं, रहें सतर्क
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण काफी घातक रहा है, इसका प्रसार तेजी से हुआ। खतरा अभी टला नहीं है, सावधानी बरतनी होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करना होगा। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2021 से 20 जून तक मामले
महीना जांच संक्रमित स्वस्थ मौत
अप्रैल 59838 2717 1143 13
मई 56676 4940 5859 113
20 जून तक 32750 130 595 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed