फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब रोडवेज बस सेवा हरिद्वार बॉर्डर तक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब रोडवेज बस सेवा हरिद्वार बॉर्डर तक
विज्ञापन

हापुड़। जिले के यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए हापुड़ डिपो की बस सेवा मिलेगी। सुबह 6 बजे रेलवे स्टेशन से इसका संचालन होगा। हालांकि कोरोना के प्रतिबंधों के चलते उत्तराखंड बॉर्डर तक यह सुविधा मिल सकेगी।
हापुड़ डिपो की 110 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। कोरोना महामारी के चलते यात्रियों की कमी के कारण बसों का संचालन भी नियमित नहीं हो सका था, जो अब पूरी तरह सुचारू हो गया है। हापुड़ से रोजाना उत्तराखंड के लिए अनेकों यात्री रवाना होते हैं, जो दूसरे डिपो की बसों से ही सफर करते हैं।
विज्ञापन

लेकिन अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा, हापुड़ डिपो की बस सेवा शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन से बस का संचालन होगा। इससे पहले यात्री बस अड्डे आकर भी बस पकड़ सकते हैं। हालांकि अभी कोरोना के चलते अनेकों प्रतिबंध हैं, जिसके चलते उत्तराखंड के बॉर्डर तक ही यह बस सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि यात्री हरिद्वार जाने के लिए बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रोजाना बस का संचालन कराया जा रहा है।
----
मोदीनगर, किठौर रोड पर बस संचालन का बढ़ाया समय
कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद रोडवेज के अफसरों ने मोदीनगर व किठौर रोड पर बसों के संचालन का समय बढ़ा दिया है। अब रात में साढ़े सात बजे तक इन मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जो पहले 6 बजे तक ही होता था।
बसों में सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही संचालन
रोडवेज की बसों का संचालन सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के बाद ही किया जा रहा है। ताकि बसों के अंदर कोरोना का संक्रमण न पनप सके। यात्रियों को भी मास्क लगाकर बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
डिपो की समस्त 110 बसों का संचालन शुरू
हापुड़ डिपो की समस्त 110 बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर शुरू किया जा चुका है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। कोरोना काल में यह संचालन काफी कम हो गया था, जो अब फिर से बढ़ा दिया गया है।

कमाई के मामले में प्रदेश में डिपो ने लहराया है परचम-
कमाई के मामले में हापुड़ डिपो का परचम प्रदेश स्तर पर लहराया है। शासन की समीक्षा में डिपो को पहला स्थान मिला है, जो अपने आप में बड़ा कीर्तिमान है। कुल राजस्व का 10 फीसदी हापुड़ डिपो से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed