फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण कमजोर पड़ते ही गिरे इम्यूनिटी बूस्टर फलों के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे रोड पर ठेले पर रखे नारियल. - फोटो : HAPUR
संक्रमण कमजोर पड़ते ही गिरे इम्यूनिटी बूस्टर फलों के दाम
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल में आसमान छू रहे इम्यूनिटी बूस्टर फलो के दाम अब धड़ाम हो गए हैं। बाजार में पीक समय के मुकाबले इन दिनों आधे से भी कम दामों पर फल बिक रहे हैं। नारियल पानी की डिमांड अभी भी बरकरार है, कीवी, मौसमी आदि की मांग सीमित हो गई है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैला। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फलों के सेवन की सलाह चिकित्सकों ने दी। ऐसे में जो लोग बीमार थे उन्हें तो इनकी जरूरत थी, इसके साथ ही अन्य लोग भी जमकर इन फलों की खरीदारी करते रहे। इस महामारी में डिमांड बढ़ने से फल विक्रेताओं ने इनके दामों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

संक्रमण काल के दौरान कीवी का एक पीस 80-100 रुपये तक बिका जबकि नारियल 110 रुपये तक लोगों को बेचा गया। सेब ने 300 के आंकड़े को छुआ तो नींबू के दामों में भी काफी उछाल देखने को मिला। लेकिन अब जैसे जैसे संक्रमण कम हुआ है, इन फलों की डिमांड बेहद कम हो गई है, जिसके चलते दामों में भी आधे से अधिक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि डिमांड बढने से पीछे से ही फल काफी महंगे मिल रहे थे। जिसके चलते कोरोना के पीक समय में यहां भी दाम बढ़े और डिमांड घट चुकी है तो रेट भी कम हो गए हैं।

गर्मी ज्यादा होने से फलों के खराब होने का खतरा
इन दिनों तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में फलों व सब्जियों के खराब होने का भी खतरा बढ़ गया है। एक दिन भी अगर सब्जी या फल बाहर रखे रह जाएं तो ये खराब हो जाते हैं। ऐसे में सब्जी विक्रेता फलों व सब्जियों को बेचने के लिए दाम भी घटा रहे हैं। वहीं बाजार में आम की आवक के बाद लोग इसकी खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed