फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ की 197 ग्राम पंचायत कोरोना मुक्त, नगर के 46 मोहल्ले अभी नहीं हुए संक्रमण से मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोठी गेट स्थित केंद्र में ब्लड का सैंपल देती युवती। - फोटो : HAPUR
हापुड़ की 197 ग्राम पंचायत कोरोना मुक्त, नगर के 46 मोहल्ले अभी नहीं हुए संक्रमण से मुक्त
विज्ञापन

हापुड़। जिले की 197 ग्राम पंचायतें कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गई हैं, जबकि 76 गांवों में अभी भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं जिसके चलते ये भी कंटेनमेंट जोन में हैं। जबकि शहरी क्षेत्र के 46 मोहल्ले रेड श्रेणी में हैं। 14 दिन तक यदि इन इलाकों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला तो इन्हें कोरोना मुक्त घोषित किया जा सकता है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब सिर्फ 149 रह गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में गांवों से लेकर शहरों तक संक्रमण फैल गया। दो महीने में ऐसा कोई गांव या मोहल्ला नहीं बचा जहां कोरोना ने दस्तक न दी हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में दो बार सर्वे कराया गया। जिसमें कोरोना के नए मामले लगातार सामने आते गए। हालांकि सात मई के बाद जिले में संक्रमण की रफ्तार घट गई। इसके बाद से नए मामलों में कमी आती गई। विभाग द्वारा पिछले दिनों 46 गांवों की सूची जारी कर, इन्हें कोरोना मुक्त घोषित किया गया था।
विज्ञापन

वहीं अब स्थिति पहले से कहीं अधिक सुधर चुकी है, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाए जाते हैं, ताकि संक्रमण का विस्तार न हो सके। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में हापुड़ जिले की 76 ग्राम पंचायतें संक्रमण की चपेट में हैं। ऐसा नहीं है कि यहां मरीजों की भारी संख्या है किसी गांव में एक तो किसी में दो मरीज ही सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीज के मिलने के साथ ही गांव या मोहल्ले को 14 दिन तक कंटेनमेंट जोन में रखा जाता है। इस अवधि में संबंधित क्षेत्र को कोरोना मुक्त नहीं कहा जा सकता। राहत की बात यह है कि 197 ग्राम पंचायतें ग्रीन श्रेणी में हैं, जिन्हें कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी है। सक्रिय केस मिलने पर गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। सजगता से जिले में कोरोना का संक्रमण पहले से काफी घट गया है। लोगों को सचेत रहना होगा, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं।
जिले में तहसीलवार कोरोना प्रभावित इलाके
तहसील सक्रिय गांव सक्रिय मोहल्ले
हापुड़ 36 32
गढ़ 30 04
धौलाना 10 10
(नोट : वर्तमान में जिले में कुल 122 कंटेनमेंट जोन हैं)
कंटेनमेंट जोन में हैं ये गांव
हापुड़ तहसील - सिकंदपुर काकोड़ी, ददायरा, मुर्शदपुर, चितौली, नली हुसैनपुर, गिरधरपुर, छपकौली, ततारपुर, हिमांयुपुर, पीरनगर सूदना, हरसिंगपुर, श्यामपुर, जरौठी, हाजीपुर, वझीलपुर, दोयमी, बड़ौदा हिंदवान, कस्तला कासमाबाद, गोहरा आलमगीरपुर, छतनौरा, तिगरी, मीरपुर, कांवी, दादरी, सिखैड़ा, दस्तोई, सबली, अनवरपुर, काठीखेड़ा, बछलौता, नान, सरावा, रामपुर, नवादा, सादिकपुर, अनवरपुर।
गढ़ तहसील - सदरपुर, राजपुर, हैदरपुर, डेहरा रामपुर, लठरा, लोधीपुर, भगवानपुर, बंगौली, भरना, भोवापुर, शैहल, रझैड़ा, सलारपुर, शाहपुर चौधरी, खईया, बुकलाना, लुहारी, फुलडेरा, चचोई, देवली, भदस्याना, मुरादपुर, गंदू नंगला, फतेहपुर, हिमांयुपुर, खुड़लिया, बागड़पुर, बक्सर, डहाना, भैना, डोमा टीकरी।
धौलाना तहसील- कंदौला, डूहरी, चचोई, गालंद, समाना, ककराना, पारपा, बास्तपुर, नया गांव।
हापुड़ के ये मोहल्ले हैं कंटेनमेंट जोन में
हापुड़ तहसील- केशवनगर, पन्नपुरी, बैंक कॉलोनी, नई मंडी, राजीव विहार, अर्जुन नगर, चंडीरोड, सिकंदरगेट, मीनाक्षी रोड, देवीपुरा, रेवती कुंज, भीमनगर, अनुज विहार, अपनाघर कॉलोनी, जीनगर, जेके कॉलोनी, त्यागी नगर, शक्तिनगर, प्रीत विहार, लज्जापुरी, राधापुरी, स्वर्ग आश्रम रोड, इंद्रगढ़ी, देवलोक, रामगंज, जवाहर गंज, पीरबाउद्दीन, जसरूपनगर, कृष्णानगर, शिवपुरी, संजय विहार, आवास विकास।
गढ़-दुर्गा कॉलोनी, कस्बा, सीएचसी गढ़।
पिलखुवा-कृष्णानगर, अचपलगढ़ी, टीचर कॉलोननी, पिलखुवा, दिनेश नगर, छिपीवाड़ा, खटीकान।
कई सक्रिय गांवों में नहीं मिले संक्रमित
जिले के कई ऐसे गांव व मोहल्ले कंटेनमेंट जोन में हैं, जहां बीते एक सप्ताह से कोई मरीज नहीं मिला है। लेकिन 14 दिन बाद ही यह गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर आ सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही इन पर निर्णय लिया जाएगा।
25 मई के सर्वे में 46 गांव हुए थे कोरोना मुक्त
जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मई में सर्वे शुरू कराया गया। 25 मई को रिपोर्ट में 46 गांव कोरोना मुक्त घोषित किए गए थे। इसके बाद से गांवों में लगातार मोबाइल वैन आदि से जांच हो रही हैं। 7 जून दूसरी सर्वे रिपोर्ट में 197 गांव कोरोना मुक्त घोषित किए गए।

1.40 लाख लोगों का हो चुका टीकाकरण
जिले में अब तक 1.40 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। गांवों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई है।
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-----554622
कुल मरीज-----12238
स्वस्थ मरीज----11879
एक्टिव मरीज--149
कुल मौत-----210
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed