{"_id":"60c100938ebc3ed71b436111","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd220155532","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, घर-घर पहुंचेगा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, घर-घर पहुंचेगा पीने का पानी
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जल निगम द्वारा 15 गांवों में ओवर हैड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल निगम द्वारा इन गांवों के लिए तैयार की गई डीपीआर को जिला स्तरीय पेयजल समिति की संस्तुति के बाद 47 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिले में अभी तक कुल 273 ग्राम पंचायतों में से 62 पंचायतों में ही ओवरहेड टैंक बनाये गए हैं। जबकि करीब तीस प्रतिशत गांवों का भूगर्भीय जलदूषित हो जाने के कारण इनमें ओवरहेड टैंक की आवश्यकता है। जल निगम अन्य गांवों में भी सर्वे करा रहा है।
सरकार की 2024 तक हर घर तक शुद्ध जल मुहैया कराये जाने की योजना है। जिले में अभी तक 273 गांवों में से मात्र 62 गांवों में ही ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। जबकि दूसरे कई और गांवों का पानी दूषित होने के कारण ओवरहेड टैंक बनाये जाने की आवश्यकता है। इस स्थिति को देखते हुए जल निगम द्वारा अगले तीन साल में सभी गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का लक्ष्य है। जिसके तहत राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा पाइप पेयजल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जल निगम द्वारा 15 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए डीपीआर तैयार की गई थी। जिसे जिला स्तरीय पेयजल समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की संस्तुति के बाद प्रस्ताव को राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन को भेज दिया गया है। कुल 47 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनमें दस गांव धौलाना क्षेत्र, चार सिंभावली और एक गांव गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का है। इसी माह यह बजट स्वीकृत होगा और इसके बाद गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
करीब 245 करोड़ रुपये की है योजना -
लक्ष्य के अनुसार 2024 तक जिले के सभी गांवों में ओवरहेड टैंक बनाये जाने की योजना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा दूसरे गांवों में भी सर्वे किया जा रहा है। करीब 245 करोड़ की लागत से इस पर काम किया जाएगा। विभाग को कुल 241 गांवों की डीपीआर तैयार करनी है, जिसमें 119 की जमीन जल निगम को मिल गई है। धौलाना ब्लाक में 33, हापुड़ में 37, सिंभावली में 28, गढ़ में 21 गांवों में भूमि को चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोट-
जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत का कहना है कि ओवर हैड टैंक के लिए पंद्रह गांवों का फिलहाल चयन करते हुए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट जारी होने के बाद जल्द ही इन गांवों में टैंक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह टैंक सोलर से संचालित होंगे और एक जनरेटर की सुविधा भी यहां मौजूद रहेगी।
----
इन गांवों में बनेगे ओवरहैड टैंक
विकास खंड धौलाना - दौलतपुर ढीकरी, समाना, हिम्मतनगर, भोवापुर, इकलैड़ी, हसनपुर लोधा, कमरुद्ीननगर, कंदौला, निधावली, हावल
विकास खंड सिंभावली - बीरमपुर, अटूटा, दतियाना, हिम्मतपुर
विकास खंड गढ़- लुहारी