{"_id":"60bd0aea8ebc3e791a3661a3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd219971576","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी में उमड़ी भीड़, पुलिस रही नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी में उमड़ी भीड़, पुलिस रही नदारद
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान पीरबहुदीन मोहल्ले में खुली दुकानें व उमड़ी भीड़।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बंदी में उमड़ी भीड़, पुलिस रही नदारद
हापुड़। कोरोना महामारी को रोकने के लिए साप्ताहिक बंदी की गई लेकिन रविवार को भी पुराना बाजार इलाके में दुकानें खुली रहीं। लोगों की भीड़ उमड़ती रही, लेकिन पुलिस इन इलाकों से नदारद रही।
कोरोना की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह शांत नहीं हुई है। ऐसे में जिले में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश हैं। शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और मेरठ रोड की तरफ बाजार बंद रहे। लेकिन बुलंदशहर रोड पर सिकंदरगेट, पुराना बाजार के इलाके में बाजार रोजाना की तरह खुले रहे। खास बात यह रही कि पुलिस भी इन इलाकों से नदारद रही। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग संक्रमण के खतरे से कितने भयभीत हैं और पुलिस कितनी सजग है। हालांकि इतना जरूर है कि पुलिस पॉश कॉलोनियों में राउंड पर रही, बिन वजह घूमने वालों को वापस भेज दिया। यह हाल तब है जब जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता का पालन कराने की अपील की जा रही है। इससे लोग सबक नहीं ले रहे। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि साप्ताहिक बंदी की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। लोगों को सचेत रहकर भीड़ वाले स्थानों से बचना चाहिए।