{"_id":"60ba69448ebc3e7b265c0228","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2198615165","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मरीज और मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मरीज और मिले, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मरीज और मिले, दो की मौत
हापुड़। जिले में कोरोना का ग्राफ अब गिरने लगा है। शुक्रवार को सिर्फ 16 मरीज पॉजिटिव मिले। जबकि दो की मौत हो गई। वहीं, 58 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 243 रह गई है। इसमें 156 आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को टीमों द्वारा 2355 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1291, आरटीपीसीआर से 1059, ट्रूनेट मशीन से पांच मरीजों की जांच हुई। एंटीजन जांच में 11, आरटीपीसीआर में तीन, ट्रूनेट में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट करा दिया गया। वहीं, शुक्रवार को दो मौत होने के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 202 पहुंच गया। 243 एक्टिव मरीजों में अस्पतालों में सिर्फ 87 मरीज ही भर्ती हैं, बाकी का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।
- इन इलाकों में मिले मरीज -
डूहरी में एक, फतेहपुर में एक, हिम्मतपुर में एक, अयादनगर में आठ, राधापुरी में एक, स्वर्ग आश्रम रोड का एक, अनवरपुर का एक, संजय विहार का एक, लज्जापुरी का एक।
विज्ञापन
- जिले में कोरोना की स्थिति -
कुल जांच - 544116
कुल मरीज - 12191
स्वस्थ मरीज - 11746
एक्टिव मरीज -243
मौत- 202
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है। सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों से बहुत जरूरी काम होने पर बाहर निकलें।