{"_id":"60abe9428ebc3e7fd720672a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd21922688","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में शव देने के नाम पर पैसे मांगने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस में शव देने के नाम पर पैसे मांगने की जांच शुरू
विज्ञापन

हापुड़। पोस्टमार्टम हाउस में शव देने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में सीएमओ ने मामले की जांच शुरू करा दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के बाद आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है हालांकि वीडियो में स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी पैसे मांगता या लेता नहीं दिखने का दावा भी विभाग ने किया है।
दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल के पास में पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है। 23 मई को यहां से एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें शव देने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा था। इस वीडियो का सीएमओ ने गहनता से संज्ञान लिया है।
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू करा दी गई है। हालांकि वीडियो में सिर्फ आरोप प्रत्यारोप दिख रहा है। विभाग का कोई कर्मचारी न तो पैसे लेता दिख रहा है और न ही पैसे मांगता दिख रहा है। फिर भी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।