{"_id":"60abe89a8ebc3e2c1b52e27d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2192267102","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद मिले सबसे कम मरीज, सात गुना हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन बाद मिले सबसे कम मरीज, सात गुना हुए ठीक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को 17 दिन बाद सबसे कम 19 संक्रमित मिले, जबकि सात मई को 405 मरीज मिले थे। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 965 रह गई है। इसमें होम आईसोलेशन में 851 मरीज भर्ती हैं।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू हुई थी। यह लहर इतनी तेजी से फैली कि एक ही दिन में 400 से अधिक मरीज मिले। जिसके कारण अस्पतालों की व्यवस्था भी डगमगा गई। लोग बड़ी संख्या में मरते रहे, हालांकि अब बीते कुछ दिनों से संक्रमण में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
आलम यह है कि पहले स्वस्थ होने वालों के कई गुना मरीज मिल रहे थे। अब हापुड़ में नए मरीजों के मुकाबले प्रतिदिन करीब सात गुना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर कम हो गई है। लोगों को अभी सचेत रहने की जरूरत है, ताकि यह फिर से न फैले। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का हर हाल में पालन किया जाए।
जिले में संक्रमण दर की स्थिति
तिथि नए मरीज स्वस्थ मरीज
07 मई 405 205
11 मई 306 243
15 मई 181 298
20 मई 91 185
23 मई 25 103
24 मई 19 131
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---520726
कुल मरीज----11833
स्वस्थ मरीज---10602
एक्टिव मरीज---965
2086 लोगों की जांच में मिले 19 मरीज
हापुड़। जिले में सोमवार को 2086 लोगों की जांच की गई। इसमें 19 मरीज पॉजिटिव मिले। टीमों द्वारा एंटीजन किट से 1203, आरटीपीसीआर से 871, ट्रूनेट मशीन से 12 लोगों की जांच की गई। आठ मोबाइल वैन द्वारा गांवों में 756 लोगों की जांच की गई।