फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्लेटफार्म पर जगह नहीं, जमीन पर करना पड़ रहा दाह संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्लेटफार्म पर जगह नहीं, जमीन पर करना पड़ रहा दाह संस्कार
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण से जिले में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। श्मशान घाट पर हाल यह है कि अब अंतिम संस्कार के लिए प्लेटफार्म पर भी जगह नहीं बची है। जमीन पर शवों का दाह संस्कार करना पड़ रहा है। अप्रैल माह में यहां कुल 250 शवों का दाह संस्कार किया गया।
स्वर्ग आश्रम रोड पर चौराखी श्मशान स्थल है। कोरोना ने जिले में इतना इन दिनों यहां अंतिम संस्कार के लिए शवों की लाइन लगी रहती है।
यहां चबूतरे के बराबर में गैलरी के अलावा बाहर पड़े खाली स्थान पर शवों को जलाया जा रहा है। यहां पर आलम यह है कि चिताएं ठंडी नहीं हो रही है और दूसरे शव जो चौराखी पहुंच रहे हैं। अप्रैल माह की बात करें तो अप्रैल माह में 1 तारीख से 30 तारीख के बीच कुल 250 शवों का अंतिम संस्कार यहां किया गया है। इस महीने के अंतिम 10 दिनों में सबसे ज्यादा डेढ़ सौ शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि 1 से 20 तारीख के बीच केवल 100 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। 1 मई को भी यहां 17 शव दाह संस्कार के लिए पहुंचे। जबकि वर्ष 2020 में अप्रैल माह में मात्र 110 शवों का ही अंतिम संस्कार हुआ था।
विज्ञापन

चौराखी के महंत विनय गिरी महाराज ने बताया कि लगातार शवों की संख्या बढ़ रही है। शवों को जलाने के लिए यहां स्थान कम पड़ गया है। ऐसे ही मैं लोग जहां तहां अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। व्यवस्थाएं बनाने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed