फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बुजुर्ग के सिर पर पुलिसकर्मियों ने मारा डंडा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुजुर्ग के सिर पर पुलिसकर्मियों ने मारा डंडा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंचे लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग के सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी यहां से निकल गए। बुजुर्ग घर से दूध लेने के लिए बाहर निकला था। ग्रामीणों ने घायल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

असौड़ा निवासी 60 वर्षीय इलियास घर से दूध लेने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान सड़क पर कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। तभी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लैपर्ड पर सवार दो पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और बच्चों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बिना कुछ कहे अचानक इलियास के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट के बाद पुलिसकर्मी बाइक लेकर यहां से चले गए। सूचना लगते ही मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों द्वारा वृद्ध के साथ मारपीट करने की घटना से लोगों में रोष फैल गया। इलियास के साथ कुछ ग्रामीणों ने एसपी आफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसपी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले की जांच कराई कराई जाएगी। यदि वास्तव में पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed