{"_id":"607733b68ebc3e8d03346491","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217188454","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुवीर गंज में महिला की सरेराह चेन झपटी, गिरने से हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुवीर गंज में महिला की सरेराह चेन झपटी, गिरने से हुई घायल
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेन लुटेरा।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रघुवीर गंज में महिला की सरेराह चेन झपटी, गिरने से हुई घायल
हापुड़। घर से चिकित्सक के यहां जाने के लिए निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। इस दौरान धक्का लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रघुवीर गंज निवासी महिला राजेश बुधवार दोपहर घर से पैदल ही मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक के यहां जाने के लिए निकली थीं। मोहल्ले में ही गली में पीछे से बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। इस दौरान धक्का लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। गली में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।