{"_id":"6075dd598ebc3e246c55e1fc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2171314182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप कर्मी को पीटने वाला विधायक का गनर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप कर्मी को पीटने वाला विधायक का गनर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलपंप कर्मी को पीटने वाला विधायक का गनर लाइन हाजिर
हापुड़। गढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दबंगई दिखाते हुए कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले विधायक के गनर अतुल कुमार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने लाइन हाजिर कर दिया। इस पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी।
शनिवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती कार में डीजल डलवाने के लिए गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। यहां डीजल डलवाने के दौरान कर्मचारी का ड्राइवर से विवाद हो गया था। जिसके बाद विधायक के गनर ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी थी। सोमवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ सिटी वैभव पांडेय को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। देर शाम सीओ ने एसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। हालांकि इससे पहले पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी लिखित में अपने द्वारा की गई अभद्रता पर गलती स्वीकार कर ली थी। लेकिन एसपी ने पूरे मामले में गनर अतुल कुमार को दोषी मानते हुए देर रात उसे लाइन हाजिर कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विधायक के गनर द्वारा सार्वजनिक रूप से एक कर्मचारी को पीटा गया, पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकार की हरकत को किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।