{"_id":"60749a7a8ebc3ecfdd5432f6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2170664110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा के पास भट्टे पर सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी ललित (23) रविवार देर रात्रि बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल के जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव बनखंडा के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ईंट भट्टे पर सड़क किनारे लगे ईंटों के चट्टे से जा टकराई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत मेें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक नगर के मोहल्ला भीम नगर स्थित ससुराल आ रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।