फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फसल चट कर रहे निराश्रित पशु, किसानों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव माधापुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : HAPUR
फसल चट कर रहे निराश्रित पशु, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। माधापुर मौजमपुर गांव में निराश्रित पशुओं के आतंक से परेशान किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर राहत की गुहार लगाई है। निराश्रित पशु खेतों में घुसकर गेहूं व हरा चारा की फसल को नष्ट कर रहे हैं। कई बार पशु किसानों को मारने भी दौड़ते हैं। विकास खंड के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया है।
गांव निवासी किसानों ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन निराश्रित पशु फसल में घुसकर उसे बर्बाद कर रहे हैं। हरे चारे की फसल को चट कर जाते हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों पर अब काम करने में भी डर लगता है। क्योंकि निराश्रित पशु उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। इसके कारण कई बार किसान चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विकास खंड कार्यालय समेत जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित पशुओं से राहत दिलाने की मांग की। साथ ही जल्द इस समस्या से समाधान नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसान पहले ही फसलों का मुनासिब दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में निराश्रित पशुओं के आतंक से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में सुबीश त्यागी, कपिल त्यागी, शुचि त्यागी, विकास त्यागी, हरीश त्यागी, सतीश त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, वीरपाल, राकेश पाल, दिनेश त्यागी, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed