{"_id":"60709b9f8ebc3ed51535193e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216895917","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के उत्पात से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के उत्पात से महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरों के उत्पात से महिला घायल
हापुड़। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में शुक्रवार को एक महिला को बंदरों के उत्पात से एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बंदरों के झुंड से बचाया और अस्पताल में पहुंचवाया। बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई।
पिछले दिनों मेरठ मंडलायुक्त ने सभी निकायों के ईओ को बंदर पकड़वाने के आदेश दिए थे, लेकिन धरातल पर बंदरों का आतंक लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। अब गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में बंदरों के हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को गांव निवासी मंजू त्यागी पत्नी राकेश त्यागी रास्ते से खाने पीने का सामान लेकर जा रहीं थीं। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके हाथ पर काटकर घायल कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और बंदरों को भगाया। पीड़िता को नजदीक के अस्पताल पहुंचवाकर उपचार कराया। बंदरों के आए बढ़ते आतंक को लेकर गांव वासियों ने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।