फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मच्छरों को घर के आंगन से बाहर करेंगे वनस्पति पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मच्छरों को घर के आंगन से बाहर करेंगे वनस्पति पौधे
विज्ञापन

हापुड़। गर्मियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को अब वनस्पति पौधे घर के आंगन में नहीं फटकने देंगे। उद्यान विभाग ने पौधों की चार ऐसी प्रजातियों को तैयार किया है, जिनके आस पास भी मच्छर नहीं भटकेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के आदेश पर जिले में कैंप लगाकर लोगों को चारों पौधों की खूबियों से अवगत कराया जाएगा। इन पौधों को गमला, छत, घर के आंगन में आसानी से उगाया जा सकेगा।
जिले में हर साल डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के सैकड़ों केस सामने आते हैं। यह सभी बीमारियां मच्छरों के कारण ही फैलती हैं। इन बीमारियों पर शिकंजा कसने के लिए एक माह तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में तमाम सरकारी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उद्यान विभाग ने मच्छरों के खतरे को कम करने के लिए वनस्पति पौधों का सहारा लिया है। इन पौधों में लेमन ग्रास, पामा रोजा, लिवेंड्रा, तुलसी आदि शामिल किए गए हैं। यह पौधे अपने आस पास किसी भी मच्छर को नहीं फटकने देते। ऐसे में यदि घर के आंगन में इन पौधों को लगा दिया जाए तो मच्छरों से तो निजात मिलेगी ही। साथ ही घर वनस्पति पौधों से महक भी उठेगा, जिसका लाभ मनुष्य स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अनुसार लेमन ग्रास, पामा रोजा, लिवेंड्रा, तुलसी के पौधे आकार में छोटे होते हैं। जिन्हें गमला, मकान की छत और दीवार पर लगे गमलों में आसानी से लगाया जा सकता है। इन पौधों पर आने वाले फूल से घर का आंगन प्राकृतिक खुशबू से महक उठेगा। प्रतिदिन सुबह उठकर इन पौधों को आंखों से देखने पर आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। साथ ही घर का वातावरण स्वच्छ रहेगा।
उद्यान विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिले में कैंप भी लगवाएगा। इस कैंप में लोगों को इन पौधों के लाभों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही शासन से इन पौधों की डिमांड कर लोगों को वितरण भी किया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि चारों वनस्पति पौधे प्रकृति के प्रहरी हैं, जिनका वातावरण पर अनुकूल प्रभाव होता है। यह पौधे मच्छर रोधी है, इनके आस पास मच्छर नहीं आते। ऐसे में घरों के आंगन में इन्हें उगाकर मच्छरों के खतरे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed