फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

हापुड़। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आगामी दिनों में जीएम के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं परखीं तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
डीआरएम ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी का संकट पूरी तरह से टला नहीं है। रेलवे बोर्ड धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू करा रहा है। जल्द ही पहले की भांति ट्रेन सुविधा बहाल हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-बरेली पैसेंजर, पूर्णागिरी जनशताब्दी ट्रेन का ठहराव हापुड़ में होना शुरू हो गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी अन्य ट्रेनों का ठहराव करीब अप्रैल से होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

वहीं डीआरएम के निरीक्षण से पूर्व रेलवे कर्मचारी ट्रैक पर साफ सफाई की। ट्रैक पर फैली गंदगी को भी साफ किया। डीआरएम के पहुंचने पर रेलवे पुलिस व कर्मचारी ट्रैक पार करते भी नजर आए। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीएमआई आनंद पाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह, टीआई एमआर मीना, आरपीएफ थाना नरेंद्र कुमार, अम्बरीष पाल, इंद्रमोहन सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed