फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   female students will learn the qualities of self defence in primary schools

प्राइमरी स्कूलों में आत्मरक्षा के गुण सीखेंगी बेटियां

Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
female students will learn the qualities of self defence in primary schools
आत्मरक्षा की ट्रेनिग लेती हुई छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राएं आत्मरक्षा के गुण सीखेंगी। शासन ने जेंडर इक्विटी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित करने का आदेश दिए है। जिले में एक से 31 मार्च तक स्कूलों में 25 दिन का प्रशिक्षण होगा। प्रतिदिन छात्राओं को अलग अलग डिफेंस के तरीके सिखाए जाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अनेक सशक्तीकरण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अब बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को सबल बनाने का बीड़ा उठाया गया है। इसके लिए शासन द्वारा जेंडर इक्विटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में छात्राओं को एक से 31 मार्च तक सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाना है। पूरे महीने में शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों द्वारा 25 दिन प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रतिदिन छात्राओं को डिफेंस के अलग अलग टिप्स सिखाएं जाएंगे, साथ ही अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में छात्राओं को इतना निपुण बनाया जाएगा कि वह उत्पीड़न या शोषण करने वालों को सबक सिखा सकेंगी। शासन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रति विद्यालय तीन हजार रुपये की दर से धनराशि दी जाएगी। इसमें एक हजार रुपये से बैनर, प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। वहीं दो हजार रुपये की धनराशि शिक्षा अनुदेशक को मानदेय के रूप में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में पहले दिन आत्मरक्षा कौशल की प्रारंभिक स्थिति, दूसरे दिन ट्रिपल पंच, तीसरे दिन मिडिल पंच, चौथे दिन सिंगल हैंड ग्रिप, पांचवें दिन चिन पंच, छठे दिन फेस पंच, सातवें दिन चेस्ट अटैक, आठवें दिन थाई डिफेंस, नौवें दिन नेक अटैक, दसवें दिन एल्बो अटैक, ग्यारहवें दिन बैक साइड डिफेंस, बारहवें दिन रिब अटैक, तेरहवां दिन फारवर्ड ब्लॉक, चौदहवां दिन फ्रंट नेक ग्रिप, सोलहवें दिन थाई किक, सतरहवें दिन साइड एब्डॉमिनल, अट्ठारहवें दिन फेस किक, उन्नीसवें दिन किक, बीसवें दिन चेस्ट अटैक, इक्कीसवें दिन बैक नेक ग्रिप, बाइसवें दिन नोज किक, तेइसवें दिन चेस्ट किक, चौबीसवें दिन राउंड किक, पच्चीसवें दिन साइड वेस्ट किक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



बेटियों के सशक्त बनाने के लिए मुख्य योजनाएं
डाक विभाग में सुकन्या समृद्धि योजना।
प्रोबेशन विभाग की सुमंगला योजना।
भाग्यशाली योजना, शिशु हित लाभ योजना।
मातृत्व हितलाभ योजना, निर्माण कामगार बालिका मदद योजना।
निर्माण कामगर पुत्री विवाह योजना।
किशोरी सशक्तीकरण योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूलों में एक मार्च से छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed