{"_id":"6037ebdb8ebc3ee94d3ca3c4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd21441781","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ः मॉल से लौट रही महिला के साथ ऑटो में तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ः मॉल से लौट रही महिला के साथ ऑटो में तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 25 Feb 2021 11:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक मॉल से नौकरी कर लौट रही गाजियाबाद निवासी एक महिला के साथ ऑटो में सवार तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बुधवार रात की है, इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। दुष्कर्म की घटना से पुलिस में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी महिला नोएडा के एक मॉल में नौकरी करती है। बुधवार देर रात नोएडा से गाजियाबाद के लिए वह ऑटो से निकली थी। लेकिन ऑटो में सवार तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया। ये लोग उसे लेकर मसूरी थाना क्षेत्र पहुंचे और उसके साथ सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को पिलखुवा क्षेत्र में ऑटो से उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता रात को ही पहले मसूरी थाने पहुंची, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पिलखुवा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद हापुड़ पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कुल मिलाकर आरोपियों के बारे में अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।