फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू की महिला पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते राकेश टिकैत। - फोटो : HAPUR
आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भाकियू के आह्वान पर जिले से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून किसानों को संकट में डालने के लिए बनाए हैं। इनका किसानों को कोई लाभ नहीं है, बल्कि इनसे किसानों की भूमि भी पूंजीपतियों के हाथों में चली जाएगी। इसका विरोध तीन महीने से अधिक समय से किया जा रहा है। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
इतना ही नहीं एमएसपी का कानून बनाने की मांग भी लगातार उठाई जाती रही है। सरकार इस पर कानून नहीं बनाना चाह रही, इससे साफ है कि सरकार किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं करना चाहती।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर महिला किसान व भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह व तहसील अध्यक्ष नीलम सिंह ने राकेश टिकैत का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। किसानों ने एलान किया कि जब तक कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजपाल शर्मा, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह, राजेश सिंह चौहान, बलराम सिंह, राजवीर सिंह, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed