फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पर्यावरण संरक्षण के लिए पूठ में बनेगा जैव विविधता पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पर्यावरण संरक्षण के लिए पूठ में बनेगा जैव विविधता पार्क
विज्ञापन

हापुड़। पौधों के संरक्षण और रिसर्च के लिए गंगा किनारे पूठ में जैव विविधता (बॉयोडायवर्सिटी) पार्क बनने की कवायद तेज हो गई है। नीति आयोग उपाध्यक्ष के निजी सचिव रविंद्र कुमार ने प्रशासन से योजना की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। पार्क के बनने से विलुप्त और दुर्लभ वनस्पतियों का संरक्षण होगा वहीं संग्रहालय भी तैयार किया जाएगा।
देश के पहले गंगा ग्राम पूठ के विकास की योजनाएं तेजी से रफ्तार पकड़ने लगी हैं। नीति आयोग ने योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। सरकार की योजना में पूठ में जैव विविधता पार्क बनाने की भी योजना है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौैधे लगाए जाएंगे। वहीं विलुप्त और दुर्लभ ुप्रजाति के पौधों का भी संरक्षण किया जाएगा। इससे छात्रों और प्रकृ ति प्रेमियों को शोद कार्य करने में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से गंगा ग्राम पूठ में जैव विविधता पार्क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत अभी धनराशि मिलनी है। जिसके बाद ही इसका निर्माण शुरू होगा। योजना की प्रगति जानने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष के निजी सचिव रविंद्र कुमार ने जैव विविधता पार्क की प्रगति को लेकर प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फ्लोरा-फौना का होगा सरंक्षण
हापुड़ में गंगा किनारे बॉयोडायवर्सिटी पार्क बनने से फ्लोरा (वनस्पति) और फौना (पशु-पक्षी) का भी संरक्षण हो सकेगा। इससे कंक्रीट विकास से विलुप्त होने के कगार पर पहुंची फ्लोरा-फौना की कई प्रजातियों का भी संरक्षण होगा। अफसरों की मानें तो जैव विविधिता पार्क को विजिटर्स जोन और नेचर कंजरवेशन में अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। विजिटर्स जोन में नर्सरी, सेक्रेड ग्रोव, नक्षत्र वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, रीक्रियेशनल पार्क, बर्डिंग एरिया, रोकरी गार्डेन, नेचर इंटरप्रीटेशन सेंटर, नेचर ट्रायल्स, वाटर बॉडीज, हर्बल गार्डेन आदि स्पॉट होंगे। नक्षत्र वाटिका और पंचवटी वाटिका में नीम, बेल, बरगद, आंवला, पीपल, तुलसी और अशोक के पेड़ होंगे। अधिकारियों का दावा है कि जैव विविधता पार्क बन जाने से जिले में पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा।

हापुड़ वन विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी ममित राना ने बताया कि शासन से धनराशि मिलने पर जल्द ही गंगा ग्राम पूठ में जैव विविधता पार्क का निर्माण शुरू हो सकेगा। गंगा किनारे पार्क बनने और खसखस के पौधे लगने से गंगा कटान को रोकने में भी मदद मिलेगी। हापुड़ की पर्यटन के क्षेत्र में भी अलग पहचान बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed