फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे परिसर में नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे परिसर में नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने की घोषणा होते ही प्लेटफार्म पर खड़े अधिकांश यात्री ट्रेन देखने के लिए पीली लाइन से आगे आ जाते हैं। अब हापुड़ रेलवे प्रशासन लोगों को नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूक करेगा। उसके बाद भी नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ रेलवे पुलिस कार्रवाई करेगी।
स्टेशन परिसर में शोर मचाना, झगड़ा करने, अभद्र व्यवहार करने वालों को सबक सिखाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। अगर कोई रेलवे नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं की अंतर्गत कार्रवाई होगी। वहीं ट्रेनों में चैन पुलिंग करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग करने पर एक हजार का जुर्माना व तीन माह की कैद होती है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि स्टेशन पर लाउड स्पीकर से रेलवे नियमों की जानकारी दी जाती है। रेल नियमों को तोड़ने पर जुर्माना लगाने को लेकर सावधान भी किया जाता है। फिर भी नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed