फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

राशन डीलर की शिकायत पड़ी महंगी, शिकायतकर्ता को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राशन डीलर की शिकायत पड़ी महंगी, शिकायतकर्ता को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। गांव अल्लीपुर मुगलपुर में राशन डीलर की अधिकारियों की शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। राशन डीलर पक्ष के लोगों ने व्यक्ति को जांच अधिकारी के निकलते ही दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य आपूर्ति और पुलिस में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अल्लीपुर मुगलपुर निवासी विनोद ने राशन डीलर बालकराम द्वारा घटतौली और महिलाओं के साथ अभद्रता की शिकायत हापुड़ बीडीओ से की थी। जिसके बाद शनिवार को एडीओ कॉपरेटिव योगेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। एडीओ के समक्ष शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कराए गए। उन्होंने बताया कि जांच में राशन डीलर द्वारा अनियमितताएं पाई गई हैं। लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों में गहमा गहमी शुरू हो गई और ग्रामीणों में नोकझोंक होने लगी। जिसे देखकर एडीओ कॉपरेटिव ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दो पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हो गए और अधिकारी भी जांच पूरी कर वहां से लौट गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अधिकारी और पुलिस के जाने के बाद राशन डीलर पक्ष के कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान किसी ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्ष एक बार फिर एकजुट होकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ कॉपरेटिव योगेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घटतौली और महिलाओं से अभद्रता की शिकायत मिली थी। जांच में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। हालांकि उनके सामने मारपीट नहीं हुई है।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed