{"_id":"601451f98ebc3e08b2651322","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2128221130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरी में फिर हुई पैमाइश, जल्द हटेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरी में फिर हुई पैमाइश, जल्द हटेगा कब्जा
विज्ञापन
गांव चमरी में सड़क की नपाई करने के बाद दीवार पर निशान लगाते पालिकाकर्मी।
- फोटो : HAPUR
चमरी में फिर हुई पैमाइश, जल्द हटेगा कब्जा
हापुड़। चमरी मोहल्ले में मुख्य रास्तों व नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे की पैमाइश के लिए शुक्रवार को फिर से तहसील व पालिका की टीम पहुंची। इस दौरान मोहल्ले के दोनोें मुख्य रास्तों की पैमाइश की गई। मौके पर अवैध कब्जा भी मिला जिस पर पालिका ने निशानदेही कराई। इस दौरान मोहल्ले में तनाव की स्थिति रही। अधिकारी अब जल्द ही नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला चमरी में बीते दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया था। विवाद का असली कारण मोहल्ले के मुख्य रास्तों पर अवैध कब्जा माना जा रहा है। जिसकी शिकायत पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने डीएम से की। डीएम ने इसकी जांच एसडीएम को सौंपकर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए। तहसील प्रशासन की टीम द्वारा की गई जांच में जानकारी मिली की पालिका की खत्ते की लगभग एक हजार वर्ग मीटर भूमि भी है जिस पर भी अवैध कब्जा हो चुका है वहीं मुख्य रास्ते भी पालिका की सीमाक्षेत्र में आते हैं। गत दिनों पालिका व तहसील प्रशासन की टीम ने पैमाइश कराई थी लेकिन इस दौरान कोई निशानदेही नहीं कराई गई। मामले में कार्रवाई न होता देख स्थानीय लोगों ने पालिका चेयरमैन व विधायक से मुलाकात की। दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार को नगर पालिका व तहसील प्रशासन की टीम फिर से पैमाइश कराने के लिए पहुंची। टीम के पहुंचते ही मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई। टीम ने सबसे पहले चमरी के मुख्य रास्ते से लेकर ठेके वाली बिल्डिंग तक दिल्ली रोड पर पैमाइश की। उसके बाद टीम ने सबली गेट के सामने से मोहल्ले में जाने वाले रास्ते पर पैमाइश शुरू की। इसके बाद टीम ने फैक्टरी के पीछे पड़े खाली प्लॉट तक पैमाइश की। तहसील टीम ने बताया कि खसरा नंबर 495 व 496 सरकारी जमीन है। यह जमीन कागजों में करीब 11 बीघा तक है। इसी जमीन की निशानदेही करके चिन्हित किया गया है। हालांकि टीम को अभी और जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है जिसकी भी जांच जल्द की जाएगी। में राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, सफाई निरीक्षक राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, ओमपाल, एयू अंसारी, लेखपाल अमरपाल सिंह, विवेक चौधरी आदि रहे।
नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि मोहल्ला चमरी में पालिका व तहसील की टीम से सरकारी जमीन की पैमाइश कराई गई है। जिन्होंने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर उन्होंने स्वयं कब्जा नहीं हटाया तो पालिका जमीन को स्वयं कब्जामुक्त कराएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मोहल्ला चमरी में सरकारी जमीन की पैमाइश कराई गई है। मौके पर पक्के निर्माण मिले हैं। इन पर कार्रवाई के लिए न्यायालय की गाइडलाइंस का भी पालन किया जाएगा। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।