फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना टीकाकरण : जिले में 15 बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगे टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फकोरोना टीकाकरण : जिले में 15 बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगे टीके
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 9 अस्पतालों में बृहस्पतिवार को 15 बूथों पर 1193 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए। 681 कर्मचारी टीकाकरण में शामिल नहीं हुए। सीएमओ समेत आला अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षा की दृष्टि से बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में कोरोना की प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रथम चरण में 7349 स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। शासन द्वारा चार फरवरी तक इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 9 अस्पतालों पर 15 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया गया। सुबह 9 बजे से ही स्वास्थ्य कर्मियों की कतारें बूथों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लग गई। बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आईडी जांच करने के बाद ही स्वास्थ्य कर्मियों को अंदर प्रवेश दिया।
विज्ञापन

बूथों पर मौजूद ट्रेनर स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टल से निकाली गई सूची के आधार पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए। बृहस्पतिवार को सभी 15 सत्रों में 1193 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगवाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति
अस्पताल टीकाकरण वालों की संख्या
जिला अस्पताल 144
सीएचसी हापुड़ 111
पीपीसी हापुड़ 193
सिंभावली 82
सीएचसी गढ़ 99
सीएचसी धौलाना 137
रामा मेडिकल कॉलेज 90
सरस्वती मेडिकल 149
जीएस मेडिकल 188
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने दिखाई उत्सुकता
- कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में बृहस्पतिवार को पुरुषों से ज्यादा महिलाएं उत्सुक नजर आई। 433 पुरुषों ने टीकाकरण कराया। वहीं 737 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने भी टीके लगवाए।
आज 14 सत्रों पर होगा टीकाकरण
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 14 सत्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। एक सत्र पर 125 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कोट
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शुक्रवार को 14 सत्रों पर होने वाले टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed