{"_id":"600327788ebc3e30cd028e1a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2120863167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला के साथ जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। दहेज लोभियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि तीन अक्तूबर 2019 को उसकी शादी जनपद गाजियाबाद निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर सात अगस्त 2020 को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला से मारपीट की और उसके मायके छोड़ गए। इतना ही नहीं जेठ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष के संजीव, ममता, संदीप, रिंकी व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।