{"_id":"5feb74f58ebc3e3ba24db19c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2110639100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 63वीं मौत, छह शिक्षकों समेत 14 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 63वीं मौत, छह शिक्षकों समेत 14 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से 63वीं मौत, छह शिक्षकों समेत 14 नए मरीज मिले
हापुड़। जिले में कोरोना से एक महिला ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 63 पहुंच गया है। वहीं छह शिक्षकों समेत 14 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जबकि 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धौलाना के गांव निधावली निवासी 52 वर्षीय महिला में 23 दिसंबर को आरटी-पीसीआर लैब की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उपचार के लिए महिला को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार महिला अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। वहीं सोमवार को जिले में मिले आठ मरीजों में से नई मंडी कुचेसर चौपला के एक, रायल पब्लिक स्कूल ढहरा कुटी गढ़ के तीन, सरस्वती मेडिकल कॉलेज के एक छात्र, लक्ष्मणपुरा के एक, बाबूगढ़ के एक, एसएसवी डिग्री कॉलेज के छह शिक्षक, मोदीनगर रोड के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार शुरू करा दिया है। इसके अलावा दस और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक 4300 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 4131 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 106 मरीजों का अभी उपचार कराया जा रहा है। जबकि अब कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 63 हो गया है।