{"_id":"5feb74f48ebc3e3b6d3f8c96","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd211049313","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर फास्टैग लेने के लिए लग रही वाहन चालकों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल पर फास्टैग लेने के लिए लग रही वाहन चालकों की लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल पर फास्टैग लेने के लिए लग रही वाहन चालकों की लाइन
पिलखुवा। बिना फास्टैग वाले वाहन एक जनवरी से टोज प्लाजा पार नहीं कर सकेंगे। अपर परिवहन आयुक्त ने बिना फास्टैग वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। एआरटीओ को एक जनवरी के बाद ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद अब टोल पर फास्टैग लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को करीब 850 वाहन चालकों ने फास्टैग खरीदे। फास्टैग लेने के लिए वाहन चालकों की लाइन लगी रही।
जिले के छिजारी टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 30 से 35 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग वाले गुजर रहे हैं। इनमें से करीब दस प्रतिशत वाहन ऐसे हैं, जिनपर या तो फास्टैग नहीं है और यदि लगा तो है तो एक्टिवेट नहीं कराया गया या फिर रिचार्ज नहीं हैं। ऐसे वाहन ही टोल पर जाम का कारण बनते हैं। समस्या के निस्तारण के लिए अब 31 दिसंबर की रात 12 बजे से टोल प्लाजा की सभी लेनों को फास्टैग कार्ड के साथ ही आने जाने की सुविधा होगी। इसी के चलते सरकार ने संभागीय परिवहन अधिकारी को बिना फास्टैग वाले वाहनों को सड़क पर दिखाई देते ही सीज करने के निर्देश दिए हैं।
फास्टैग पर सख्ती का दिख रहा असर
- शासन के इस निर्णय के बाद चालक वाहनों पर इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है। वाहन चालकों की फास्टैग लगवाने को लेकर मजबूरी दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को टोल प्लाजा से पहुंचकर 850 चालकों द्वारा अपने वाहनों पर फास्टैग कार्ड लगवाया गया है। चालकों में फास्टैग खरीदने का उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
चालकों को भरना होगा दो गुना शुल्क
- 31 दिसंबर की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजाओं पर कैश लेन बंद कर दी जाएंगी। बिना कार्ड वाले चालकों को प्लाजा से निकलने के लिए फास्टैग लेन से ही गुजरना होगा। ऐसे में ऐसे वाहन चालकों को दो गुना टोल शुल्क अदा करना होगा।
कोट
एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश प्राप्त हो गए है। बताया कि निर्धारित तिथि के बाद अभियान चलाकर सड़क पर बिना फास्टैग कार्ड वाले दिखाई देने वाले वाहनों का चालान काट उन्हें जप्त किया जाएगा।
कोट
टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ का कहना है कि मंगलवार को टोल प्लाजा से 850 वाहन चालकों द्वारा फास्टैग कार्ड लगयावा गया हैं। वाहन चालकों को असुविधा से बचना है तो वे एक जनवरी से पहले फास्टैग अवश्य लगवा लें।