फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ददायरा से दिल्ली रवाना हुए किसान, की नारेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ददायरा से दिल्ली रवाना हुए किसान, की नारेबाजी
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को गांव ददायरा से दर्जनों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। कृषि कानूनों को लाकर किसानों पर बंदिश लगाने का काम किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार अगर वास्तव में किसानों को लाभ पहुंचाना चाहती है तो फसलों का एमएसपी घोषित किया जाए। कहा कि सरकार एमएसपी को लेकर आगे नहीं बढ़ रही है। कृषि कानूनों को भी वापस नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में किसान दिल्ली में अपना आंदोलन जारी रखेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। वरिष्ठ कार्यकर्ता भगतराम ने कहा कि पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन

किसान अपनी जायज मांगों को लेकर ही दिल्ली जा रहे हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी तो कर नहीं सकी, अब उद्योगपतियों के हाथों किसानों को बेचने का काम कर रही है। इन कानूनों को किसान किसी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। ददायरा गांव से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों में चौधरी रामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, भगतराम, सुनील, सुंदर, हरवीर, बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed