{"_id":"5fe38bfb8ebc3e3fc2063ca2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2107659186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने युवक को रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने युवक को रॉड से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाइयों ने युवक को रॉड से पीटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर मंगलवार रात कुछ युवकों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो भाइयों ने एक युवक को लोहे की रॉड और डंडों से जमकर पीटा। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के मोहल्ला गांधी विहार निवासी गौरव गिरी पुत्र दिनेश मंगलवार देर रात किसी काम से रेलवे स्टेशन के पास गया था। इसी दौरान उसका मोहल्ले के ही अनिल पाल और उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बात इतनी बढ़ी कि दोनों भाइयों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई। जिसमें गौरव गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमित और उसके भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।