{"_id":"5fd9065d8ebc3e3d466146c5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2103254125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान पब्लिक स्कूल के 23 शिक्षकों समेत 38 मरीजों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान पब्लिक स्कूल के 23 शिक्षकों समेत 38 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवान पब्लिक स्कूल के 23 शिक्षकों समेत 38 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
हापुड़। मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के 23 शिक्षकों समेत जिले के कुल 38 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शिक्षकों के संक्रमित मिलने से छात्रों के परिजन सहम गए हैं। आनन फानन में मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को चिकित्सकों की टीम को दीवान पब्लिक स्कूल भेजा गया। वहां शिविर लगाकर जांच की गई, जिसमें एक साथ 23 शिक्षकों के पॉजिटिव मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। हालांकि संक्रमित मिले मरीजों को तत्काल एंबुलेंसों के जरिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा एसओसी ऑफिस असौड़ा का एक, न्यू आलोक कॉलोनी का एक, न्यू शिवपुरी के दो, सिकंदरगेट का एक, पक्का बाग का एक, कंदौला का एक, धनौरा का एक, शेलैष फार्म का एक, नया बांस का एक, पंचशील कॉलोनी का एक मरीज शामिल है।
इसके अलावा 14 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4147 पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3881 पहुंच गई है, 204 का उपचार जारी है जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 271079 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।