फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बिलों का सरचार्ज होगा माफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बिलों का सरचार्ज होगा माफ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में वाणिज्यिक, निजी संस्थान, औद्योगिक इकाईयों से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उनके बिलों में लगे लाखों के सरचार्ज को माफ करने के लिए पावर कॉरपोरेशन द्वारा कोविड-19 एक मुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। उपभोक्ता 15 दिसंबर से योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसमें शत प्रतिशत सरचार्ज माफ होगा। जिले के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
बिजली बिलों की बकायेदारी को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारी काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि बहुत से बिलों पर सरचार्ज अधिक होने के कारण उपभोक्ता इन्हें जमा नहीं कर पाते। बीते दिनों शासन के आदेश पर घरेलू उपभोक्ता, नलकूपों के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू की गई थी। लेकिन इसमें व्यवसायिक उपभोक्ताओं को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

अब फिर से जिले में कोविड-19 एक मुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। लेकिन इस बार यह सिर्फ वाणिज्यिक, निजी संस्थान, औद्योगिक के लिए है। योजना में इच्छुक उपभोक्ता 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद 31 नवंबर 2020 तक के बिलों पर लगे सरचार्ज को शत प्रतिशत माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को उनके माह नवंबर 2020 तक के विद्युत बीजक में प्रदर्शित मूल धनराशि का 30 प्रतिशत एवं दिनांक 30 नवंबर 2020 के उपरांत के वर्तमान देयों के साथ जमा करना होगा। जिसके बाद ही उनका पंजीकरण पूर्ण होगा।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जिले में योजना लागू हो गई है। मंगलवार से योजना में पंजीकरण करा, सरचार्ज माफी का लाभ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed