फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पर विवाहिता को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में कार व पांच लाख रुपए न देने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं मायके में जाकर पति ने तीन तलाक कह दिया। इंसाफ के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। रविवार रात एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में ससुराल पक्ष के सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला भंड़ा पट्टी निवासी समरीन ने बताया कि वर्ष 25 मई 2018 को उसका निकाह जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के नालबंद चौराहा व हाल राजस्थान के कैंप कचरा बस्ती निवासी सलमान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो वर्ष पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि सात अक्तूबर 2020 को ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता के मायके पहुंचे और एक बार फिर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पति ने महिला को तीन तलाक कह दिया। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलमान, इरफान, गुफरान, रिजवान, फूलबानो, गुलफसा व सायरा बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed