{"_id":"5fd79fb28ebc3e3b6573643c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210227176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाधाम योजना को मिलेगी रफ्तार, किसानों को मुआवजा बांटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाधाम योजना को मिलेगी रफ्तार, किसानों को मुआवजा बांटने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाधाम योजना को मिलेगी रफ्तार, किसानों को मुआवजा बांटने की तैयारी
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम आवासीय योजना को परवान चढ़ाने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने टीम के साथ गढ़ जाकर भूमि का निरीक्षण किया और इस संबंध में किसानों को मुआवजा वितरण कराने को लेकर गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए।
गढ़ गंगा मेले के मानचित्र पर आने के साथ ही शासन द्वारा गढ़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना के बाद एचपीडीए ने भी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने पिछले कई साल से अटकी गंगाधाम आवासीय योजना को अंतिम रुप देने की कवायद तेज कर दी हैं। सोमवार को प्राधिकरण की उपाध्याक्ष अर्चना वर्मा ने गढ़ के बांगर में जाकर योजना के लिए चयनित 34 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया। इस भूमि के काफी हिस्से पर प्राधिकरण का कब्जा है हालांकि कुछ किसानों को मुआवजा बांटना अभी शेष है।
वीसी ने बताया कि तीन गांवों की भूमि इस योजना के तहत आ चुकी है। वर्ष 2007-08 में इस योजना की शुरूआत उस समय की गई थी, जिस समय हापुड़ जिले का अलग सृजन नहीं हुआ था। इस भूमि से जुड़े कुछ किसान मुआवजा उठा चुके हैं, जिसका कब्जा प्राधिकरण के पास है, जबकि बाकी किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारियों को किसानों से बैठक कर प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। भूमि से संबंधित धनराशि गाजियाबाद कोषागार में जमा है। जल्द ही प्राधिकरण कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा वितरित कराएगा।
विज्ञापन
वीसी ने बताया कि गंगाधाम आवासीय योजना को विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस संबंध में आने वाली सभी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।